फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को दी गई किट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो अक्तूबर से शुरू हो रही 36वीं अंतरमंडलीय सब जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए मेजबान बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम ने अपनी टीम घोषित कर दी है। इसमें कुल 14 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को स्टेडियम में मीडिया से बातचीत में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ उपाध्यक्ष हसनुद्दीन सिद्दीकी और क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने प्रतियोगिता की तैयारियों संबंधी जानकारी दी। बताया कि यह प्रतियोगिता पहली बार बांदा में हो रही है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन आदि की व्यवस्था एचएल इंटर कालेज व पुलिस लाइन प्राथमिक विद्यालय तथा डॉयट में की गई है।
श्री सिद्दीकी ने बांदा हॉस्टल टीम की घोषणा करते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सुखराम सिंह यादव करेंगे। टीम में मोहित शेरावत, पंकज पुंडीर, अभिनव यादव, ओम सिंह यादव, जानिफ, जीशान, लालू सिंह यादव, विकास सिंह, सौरभ सिंह, प्रदीप शुक्ला, विश्वास शुक्ला, राम कुमार, आदर्श सिंह यादव व शक्ति शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों को किट बांटी गई। इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें