फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रास प्रतियोगिता में डीएवी को प्रदेश में पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश स्तरीय 70वीं जूनियर रेडक्रास और 79वीं सेंटजान एंबुलेंस प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कालेज ने इंटरमीडिएट स्तर पर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। हाईस्कूल स्तर के मुकाबले में उसे तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता 17 से 19 नवंबर तक वीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज कानपुर में हुई। चित्रकूटधाम मंडल का प्रतिनिधित्व बांदा डीएवी इंटर कालेज ने किया। उसे इंटर स्तर पर प्रदेश में पहला और हाईस्कूल में तीसरा स्थान मिला। मंगलवार को यहां डीएवी परिसर में जिला विद्यालय निरीक्षक डा.ओपी मिश्र ने विजेता टीम को शील्ड व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही रेडक्रास ड्रेस सौंपी। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संदीप चौधरी, रेडक्रास सोसाइटी जिला सचिव बाबूलाल गुप्त, डीएवी प्रधानाचार्य इंद्रकुमार सिंह भी उपस्थित थे। बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों ने विजेताओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें