फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा-हमीरपुर की 11 सड़कों के लिए 9.86 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले ही प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों के लिए बजट आवंटन शुरू कर दिया है। बांदा और हमीरपुर जिले की 11 सड़कों/संपर्क मार्गों के लिए 9 करोड़ 86 लाख 55 हजार रुपये की किस्त जारी की है। इनमें 8 सड़कें बांदा और 3 हमीरपुर जिले की हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के लोक निर्माण अनुभाग द्वारा जारी शासनादेश में बुंदेलखंड विकास निधि (राज्यांश) से चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अवशेष बजट जारी किया गया है। दोनों जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों को जारी शासनादेश में कहा गया है कि यह धनराशि जिस काम के लिए दी गई है, उसी पर खर्च हो। किसी अन्य पर खर्च की गई तो वित्तीय अनियमितता मानी जाएगी।
इसके लिए सीडीओ जवाबदेह होंगे। सीडीओ का दायित्व होगा कि अपनी कड़ी निगरानी में कार्य पूरे कराएं। सड़कों का निर्माण मंजूर किए गए बजट से अधिक न हो। मानक और गुणवत्ता के लिए भी सीडीओ को जिम्मेदार बनाया गया है। यह पैसा 31 मार्च 2022 तक खर्च करना होगा। निर्माण कार्यों में जिलास्तर पर कोई संशोधन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा जनपद
- बघेला चौराहा से विश्वकर्मा डेरा तक संपर्क मार्ग (3 किमी)। आवंटन- 94.72 लाख।
-पिंडारन से मंठा संपर्क मार्ग (2.70 किमी)। आवंटन- 86.57 लाख।
-औगासी बस अड्डे से झारखंडी बाबा तक संपर्क मार्ग (1.200 किमी)। आवंटन-50 लाख।
-पखरौली पावर हाउस के पास सुनहुली तक (4 किमी)। आवंटन- 134.17 लाख।
-बिसंडा से अकुलहवा पुरवा (3.300 किमी)। आवंटन- 116 लाख।
-संग्रामपुर से बरछा डड़िया (3.500 किमी)। आंवटन-116.63 लाख।
-कालिंजर बघेलाबारी से गड्डिहा मोड़ से पतारे का पुरवा तक (3.200 किमी)। आवंटन- 134.82 लाख।
-रिसौरा पहाड़पुर माइनर के पास से नंदवारा पुल तक (4.500 किमी)। आंवटन-125.99 लाख।
हमीरपुर जनपद
-झिरमौली डेरा संपर्क मार्ग (1.900 किमी)। आंवटन-49.47 लाख।
-केवट डेरा संपर्क मार्ग (1.400 किमी)। आंवटन-35.18 लाख।
-चंदुली अहिर संपर्क मार्ग (1.700 किमी)। आवंटन-43 लाख।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें