फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालयों में 87 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा संचालित डिग्री परीक्षाओं में बुधवार को तीनों पालियों में 3282 परीक्षार्थियों में 87 ने परीक्षा छोड़ दीं। पंडित जेएन कॉलेज में पहली पाली में 395 परीक्षार्थियों में 18 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 483 में 16 अनुपस्थित और तीसरी पाली में 52 परीक्षार्थियों में 3 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय में पहली पाली में 228 में चार अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 116 में एक अनुपस्थित रहा। राजीव गांधी डिग्री कॉलेज में पहली पाली में 183 में 3 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में 174 में 2 अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में 29 में 2 अनुपस्थित रहे। राजा देवी डिग्री कॉलेज में पहली पाली में 477 में 15 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 463 में 12 अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में 82 में 2 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पंडित राम कृपाल दीक्षित डिग्री कॉलेज, रेउना में पहली पाली में 33 में 1 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 40 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीसरी पाली खाली रही। स्वामी विवेकानंद कॉलेज, गुरेह में 31 में 31 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 52 में 3 अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में 6 ने परीक्षा दी।
बांदा। बोर्ड परीक्षा में बुधवार को पहली पाली हाईस्कूल अंग्रेजी विषय में 1018 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें कुल 19,224 पंजीकृत थे। इनमें 18,206 ने परीक्षा दी। इसी पाली में इंटर व्यावसायिक शिक्षा में पंजीकृत 765 में 726 ने परीक्षा दी। 39 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटर कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विषय में 1123 में 1174 ने परीक्षा दी। 49 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें