फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा से आए 79 छात्र-छात्राएं होम क्वारंटीन

विज्ञापन
मटौंध जीआईसी में अव्यवस्थाओं पर रोष जताते कोटा से गृह जनपद लौटे छात्र। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/मटौंध। लॉकडाउन से कोटा (राजस्थान) में फंसे 79 छात्र-छात्राओं को रोडवेज की सात बसों से यहां लाया गया। अधिकारियों ने सीधे घर भेजने की बजाय उन्हें शहर से दूर मटौंध के राजकीय इंटर कॉलेज में रोक दिया।
विज्ञापन

यहां की अव्यवस्थाओं पर छात्रों ने आक्रोश जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अंतत: मेडिकल कालेज के डाक्टरों की काउंसलिंग के बाद छात्रों को घर जाने दिया गया। उन्हें 14 दिन होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है।
राजस्थान के कोटा में रहकर छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। शनिवार की देर शाम बसों से गृह जनपद लौटे 79 छात्रों में 15 छात्राएं भी शामिल हैं। सभी को शहर मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर मटौंध स्थित राजकीय इंटर कालेज में ठहराया गया। बिजली-पानी संकट, मच्छरों के प्रकोप और सफाई न होने पर छात्र-छात्राओं को इस अस्थायी क्वारंटीन सेंटर में रात बिताना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह सभी छात्र-छात्राएं विरोध में आ गए। कालेज में न रहने और घर भेजने की जिद पर अड़ गए। एडीएम संतोष बहादुर सिंह और एएसपी एलबीके पाल के समझाने पर शांत हुए। रविवार को मेडिकल कालेज के तीन डाक्टरों ने छात्र-छात्राओं का मेडिकल परीक्षण किया। सभी की हालत सामान्य पाई गई। शाम को उन्हें घर भेज दिया गया। हालांकि 14 दिन तक होम क्वारंटीन की हिदायत दी गई है।
थाना इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी ने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं बांदा जनपद के थे। उनका सारा ब्यौरा दर्ज करने के बाद उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया गया है। उधर, नगर पंचायत ईओ राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि छात्र-छात्राओं को रोकने से पूर्व कालेज को सैनिटाइज किया गया था। उनके खाने आदि की व्यवस्था भी पंचायत की तरफ से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें