फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 और संक्रमित, सीएमओ भी पॉजिटिव

विज्ञापन
रोडवेज बस में कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। तीसरी लहर में कोरोना का कारवां बढ़ता जा रहा है। रोजाना संक्रमित मिल रहे हैं। लेकिन रविवार को संक्रमितों का आंकड़ा इस सीजन का सर्वाधिक रहा। इसमें स्वास्थ्य विभाग के मुखिया सहित कुल सात नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब जनपद में सक्रिय कोरोना पीड़ितों की संख्या 19 पहुंच गई है।
विज्ञापन

पिछले करीब छह दिनों पूर्व शुरू हुआ संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला रोज जारी है। रविवार को आई जांच रिपोर्टों में जनपद के स्वास्थ्य विभाग के मुखिया सहित बांदा शहर के स्वराज कालोनी, रेलवे कालोनी व शांती नगर आदि के चार संक्रमित, पिपरहरी गांव के दो और बबेरू में एक संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वीके तिवारी ने बताया कि जांच और वैक्सीनेशन भी नियमित चल रहा है।
रविवार को 1928 लोगों का नमूना लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। अब तक कुल 12,97,475 लोगों के नमूने लेकर जांच कराई जा चुकी है। उधर, 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को अब तक 11 लाख 70 हजार 487 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। लक्ष्य 12,91,454 का है। दूसरी डोज 6,85,811 लोगों को दी गई है। उन्होंने बताया कि इसी तरह 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों में अब तक 17,758 ने पहली डोज की वैक्सीन ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें