फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 हजार खत्म, गोशाला में गायों की दुर्दशा

विज्ञापन
अस्थाई गोशाला में खुले आसमान तले बंद अन्ना गायें। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। गोशालाओं में अव्यवस्थाओं के चलते अन्ना पशु भुखमरी और ठंड का शिकार हो रहे हैं। कमासिन क्षेत्र के राघवपुर ग्राम पंचायत के दांदौ गांव में ग्राम पंचायत द्वारा संचालित अस्थाई गोशाला में पिछले माह से अब तक लगभग दो दर्जन गायों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

ठंड और बारिश से बचाव के लिए कटी-फटी पॉलिथिन लगाई गई है। यह गायों को मौसम की मार से बचा पाने में नाकाफी है। चारा-भूसा भी नहीं मिल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को दो गायों की मौत हो गई। इसके पांच दिन पूर्व दो गायों की मौत हुई थी।
जनवरी में भी कई गाय मौत के मुंह समा गईं। उधर, ग्राम पंचायत सचिव बुद्धविलास का कहना है कि गोशाला में 69 गायें हैं। इनके लिए सितंबर माह से अब तक मात्र 63 हजार रुपये मिले हैं। जितना पैसा आया, वैसी व्यवस्थाएं की गईं। सचिव का कहना था कि एक-दो गाय तो मरती ही रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें