फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी पंडाल में 63 जोड़ों ने डाली वरमाला

विज्ञापन
63 couples put on garland in government pandal - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में इस वित्त वर्ष के पहले आयोजन में शुक्रवार को 63 वर-वधू ने सरकारी व्यवस्थाओं और पंडालों में अपने जीवनसाथी चुने। उन्हें सांसद-विधायकों सहित अधिकारियों ने आशीर्वाद के साथ गिफ्ट व शादी पंजीयन प्रमाण सौंपे।
विज्ञापन

बबेरू संवाद के अनुसार विकास खंड कार्यालय में बबेरू के 8, कमासिन के 7, तिंदवारी व जसपुरा के 14 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, खंड विकास अधिकारी प्रभात द्विवेदी ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया।
सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, भाजपा नेता डॉ.एसएस भारती, विजय विक्रम सिंह, राम नरेश मिश्रा, संतोष बाथम, राजा दीक्षित, श्याम मिश्रा, एडीओ पंचायत सूरजपाल, प्रधानपति केशव प्रजापति, अनिल कुमार, वेद प्रकाश, मौर्या तिवारी, बीडीओ अमित कुमार, शशांक द्विवेदी, सचिव कुअरपाल, श्रीकांत गुप्ता, अरविंद, अजय सिंह, अजय पटेल, शिवलाल, भवानी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नरैनी संवाद के अनुसार राजकुमार इंटर कालेज में नरैनी के 7 व बिसंडा ब्लॉक के 2 जोड़े अग्नि के सात फेरे लेकर एक-दूजे के हुए। पंडित राजेश कुमार पांडेय ने शादी की रस्में अदा कराईं। विधायक राजकरण कबीर ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार, भाजपा नेता डॉ. देवेंद्र भदौरिया, सौरभ शर्मा, जेईएमआई बृजेश कुमार, तकनीकी सहायक विजय कुमार, सचिव शशि प्रकाश पांडेय, ध्यानचंद्र, अशोक कुमार, योगेश, विनय सिंह, अंबर, दयाराम मौजूद रहे।
विकास खंड महुआ में महुआ व बड़ोखर खुर्द ब्लॉक और बांदा नगर पालिका परिषद के 20 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। विधायक प्रकाश द्विवेदी, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने वर-वधू को आशीर्वाद और प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें