फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी एक हो जाएं तो सारी मांगे होंगी पूरी

विज्ञापन
If the merchant becomes one then all the demands will be fulfilled - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बदौसा। जिस दिन व्यापारी एक हो जाएगा उसकी सारी मांगें मान लीं जाएंगी। चाहे जीएसटी हो या अन्य कोई मांग। यह बात उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र ने शुक्रवार को यहां केपी शास्त्री इंटर कालेज में व्यापार मंडल पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1974 में गठित व्यापार मंडल अब गांव-गांव पहुंच गया, लेकिन एकता का अभाव अभी भी दिखाई देता है। उन्होंने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कहा कि व्यापारी मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. दिलीप सेठ ने नव निर्वाचित अध्यक्ष नवीन जैन, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रज्जू गुप्ता, रमेश सोनकर, उपाध्यक्ष रहमान खां, दयानंद गुप्ता, शाहनवाज खां शानू, सुरेश रैकवार, आशीष गुप्ता, खुर्शीद अहमद, सुभाष चंद्र, वरिष्ठ मंत्री राममूरत गुप्ता, संगठन मंत्री लालमन यादव, अवधेश शिवहरे, गुलाब गुप्ता, मंत्री अनुज वर्मा, दिलीप गुप्ता, सोनू गुप्ता, पूरन गुप्ता, संतशरण सोनकर, अवध पटेल, विक्रम यादव, अभिषेक गुप्ता और आडीटर चुने गए रज्जू वर्मा, प्रचार मंत्री प्रमोद गुप्ता, अजय जैन को शपथ दिलाई। समारोह सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक राजकरण कबीर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, व्यापारी नेता चारुचंद्र खरे, अतुल मोहन द्विवेदी, सुनील पांडेय, संतोष गुप्ता, नेमचंद्र जैन, उदित नारायण द्विवेदी, मनीष वामरे, राजकुमारी, जागृति वर्मा, रागनी मसुरहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष का स्वागत
अतर्रा। उद्योग व्यापार मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र का बदौसा जाते समय यहां व्यापारियों ने स्वागत किया। अध्यक्ष ने व्यापारियों से राजनैतिक व व्यापारिक मुद्दों पर बातचीत की। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सेठ, महामंत्री संतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष चारुचंद्र्र खरे, बनवारी गुप्ता, भागीरथ सहित यूवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतुल मोहन द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें