फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

590 किलोमीटर सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त

विज्ञापन
590 km of roads will be pothole free - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जनपद की 590 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने 642.50 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इनमें ग्रामीण व संपर्क मार्गों सहित 70 किलोमीटर बहराइच-बांदा मार्ग (स्टेट हाइवे) भी शामिल है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बरसात के पूर्व चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनपद की बहराइच-बांदा (स्टेट हाइवे) सहित 76 संपर्क मार्गों की 590 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। प्रांतीय खंड के अवर अभियंता कुलदीप का कहना है कि अधिक जरूरत वाली सड़कों को कार्ययोजना में शामिल किया गया है। अगर कोई सड़क अधिक क्षतिग्रस्त है तो उसकी विशेष मरम्मत, पुनर्निर्माण, चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण में शामिल किया जाएगा।
मामूली रूप से खराब सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। गड्ढा मुक्ता होने वाली सड़कों में बहराइच-बांदा, बांदा-बबेरू-कमासिन-राजापुर, बबेरू-तिंदवारी-सुमेरपुर, मुरवल-बिसंडा, तिंदवारी-जौरही, कायल, बंबराला, उमरीबुढौली, कुलौरा, स्योहट, अमेढ़ी, दतौरा, राछा, साडासानी, बछौंदा आदि संपर्क मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्जन
मुख्य अभियंता के निर्देश पर सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। इसे एक दो दिन में शासन को भेज दिया जाएगा। धन मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। - सुमंत कुमार
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता, बांदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें