फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 निरंकारियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
48 Nirankaris donated blood - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने रविवार को मानव एकता दिवस मनाते हुए यहां सत्संग भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। 48 निरंकारी श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

सतगुरु माता सुदीक्षा (हरियाणा) ने जूम एप के जरिए रक्तदाताओं को आशीर्वाद दिया। रक्तदाताओं में बांदा, अतर्रा, नरैनी, बबेरू, कमासिन के महिला-पुरुष शामिल रहे। उन्हें पौष्टिक आहार आदि दिए गए। अध्यक्षता जोनल इंचार्ज डा.दर्शन सिंह ने की। चित्रकूटधाम मंडल के अन्य जनपदों में भी ऐसे ही शिविरों का आयोजन हुआ।
थ्रेसर से बहन-भाई घायल
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में रविवार को सुबह गेंहू कतरते समय थ्रेसर में दुपट्टा फंस जाने से दीपा (14) पुत्री ब्रजगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके गले में फंदा कस गया था। उसे बचाने में भाई देवकुमार (18) भी थ्रेसर की चपेट में आकर जख्मी हो गया। दोनों को परिजनों ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है।
विज्ञापन

दो युवतियों समेत तीन ने जहर खाया
बांदा। इंगुवा मऊ (मरका) गांव में शानू (19) ने रविवार को सुबह घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। घरवालों की डांट पर जहर खाना बताया गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिलाथू (बिसंडा) गांव में गुड़िया (26) और सांड़ी (पैलानी) गांव में रामराज (55) ने शनिवार की रात जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें