नरैनी। दबंगों ने मामूली विवाद पर मां-बेटी और बेटे पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी घटना में पड़ोसियों ने महिला सहित चार लोगों को कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से लहूलुहान कर दिया। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया है।
कालिंजर थाना क्षेत्र के गणेशनपुरवा (गुढ़ा) में गुरुवार को सुखरानी (50) पत्नी दादूलाल और उसकी बेटी संगीता सिंह (21) तथा पुत्र प्रकाश (25) को पड़ोसी दबंगों ने लाठी से पीटकर जख्मी कर दिया। घटना की वजह मामूली नाेंक झाेंक बताई गई है।
गुढ़ा चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी अनिल को हिरासत में ले लिया। दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के बरसड़ा मानपुर गांव में गुरुवार को देर शाम गंगिया (60) पत्नी भगवती और उसके पुत्र रामजी (28) वीरजीत (22), तथा मुकेश (25) पुत्र महेंद्र पाल को गांव के दबंगों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। यूपी 112 पुलिस ने घायलों ने सीएचसी पहुंचाया।