अतर्रा। सपा नेता समेत दो लोगों पर जानलेवा हमला करने की घटना में आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
घटना को बीते 48 घंटे से अधिक समय बीत चुका है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।
रेलवे स्टेशन अतर्रा के पास सोमवार की देर रात करीब डेढ़ बजे दो बाइकों से पांच युवक पहुंचे थे। आरोप है कि एक युवक ने तमंचे से फायरिंग की। इस हमले में वहां खड़े मोहल्ला शिवपुरी निवासी निखिल गुप्ता और उनके दोस्त सपा नेता राधेश्याम गुप्ता घायल हो गए थे। निखिल ने हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली अतर्रा में एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नामजद आरोपी में गांव तेंदुरा निवासी राघव सिंह हैं। पुलिस अब तक राघव सिंह को भी नहीं तलाश सकी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश तिवारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। (संवाद)