फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: केन नदी में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

Wed, 04 Nov 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो दिन से लापता किशोर का शव बुधवार को केन नदी के विसर्जन स्थल पर पानी में औंधे मुंह डूबा मिला। उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था।
विज्ञापन

किशोर के माता-पिता का निधन हो चुका है। वह मोहल्लेवासियों के संरक्षण में अपने छोटे भाई के साथ रह रहा था। मोहल्लेवासियों ने हत्या की आशंका जताई है।
किशोर बलखंडी नाका चौकी में चाय देने का भी काम करता था। पुलिस डूबने से मौत होना मान रही है। कोतवाली में उसके अपहरण की भी रिपोर्ट दर्ज है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के नाेनिया मोहल्ले निवासी अवतार कौर ने बताया कि उनके संरक्षण में अनुज (13) व उसका छोटा भाई बउवा (8) रहते हैं। उनके पिता राकेश चौहान का एक साल पहले निधन हो चुका है, जबकि मां का आठ साल पहले निधन हो चुका है। अनुज दो नवंबर की शाम साढ़े छह बजे से लापता हो गया था।
उन्होंने कोतवाली में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी तलाश की जा रही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर में भी शिकायत की थी। तब पुलिस सक्रिय हुई और उसकी तलाश की गई।
विज्ञापन

अनुज का शव बुधवार को केन नदी के विसर्जन स्थल पर पानी में औंधे मुंह पड़ा मिला। अवतार कौर ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अनुज व उसके भाई के पास कोई जायदाद भी नहीं है। मोहल्लेवासियों ने चंदा करके उसके लिए एक कमरा बनवा दिया था। अनुज बलखंडी नाका चौकी में चाय देने का भी काम करता था। दो नवंबर को जानकारी मिली है कि वह अपने दाे मित्रों के साथ नदी पर गया था।
सीओ सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि दो नवंबर को शहर कोतवाली में एक 13 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना मिली थी। इस पर अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर तीन टीमें उसकी तलाश कर रहीं थीं। बुधवार को उसका शव केन नदी से बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
छोटे भाई की जिम्मेदारी संभालेंगी अवतार कौर
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के नुनिया मोहाल निवासी अवतार कौर ने बताया कि अनुज व उसका छोटा भाई बउवा उनके संरक्षण में पल रहे थे। माता-पिता के निधन के बाद वह मोहल्लेवासियाें के सहयोग से उनकी परवरिश कर रहीं थीं। अब अनुज की मौत होने पर वह उसके छोटे भाई बउवा की परवरिश की जिम्मेदारी संभालेंगी। उसकी परवरिश के लिए मोहल्लेवालों का सहयोग भी लेंगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें