फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में 55 पुलिस अफसरों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले ही चित्रकूटधाम मंडल में पुलिस अधिकारियों के तबादलों की झड़ी लग गई है। पिछले पांच दिनों के अंदर मंडल के चारों जिलों में लगभग 50 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें 13 निरीक्षकों को चुनाव आयोग की गाइड लाइन पर मंडल के दूसरे जिलों में भेजा गया है।
विज्ञापन


हाल ही में डीआईजी ने 13 निरीक्षकों को मंडल के दूसरे जिलों में स्थानांतरित किया है। इनमें बांदा के 8, चित्रकूट के 3 और महोबा के 2 निरीक्षक शामिल हैं। इसी के बाद सोमवार को बांदा के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बांदा जिले के एक निरीक्षक और 10 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए। इनमें 5 चौकी प्रभारी थे। इसी के बाद मंगलवार को एसपी ने सात निरीक्षकों के तबादले किए हैं।

इनमें देहात कोतवाली के निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा को बांदा शहर कोतवाली की कमान दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात मधुसूदन शुक्ला देहात कोतवाली के निरीक्षक बनाए गए हैं। मटौंध थाना के निरीक्षक शशि कुमार पांडेय अब बबेरू कोतवाली प्रभारी होंगे। बबेरू के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को तिंदवारी थाने की कमान सौंपी गई है। प्रतिसार निरीक्षक रामआश्रय यादव को मटौंध थाने में प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। गिरवां थानाध्यक्ष एसआई दुर्गविजय सिंह अब चिल्ला थानाध्यक्ष होंगे। एंटी रोमिया प्रभारी प्रतिमा सिंह को प्रभारी निरीक्षक यातायात बनाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने जिले के पांचों क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र भी बदल दिए हैं। बबेरू क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह अब बांदा नगर क्षेत्राधिकारी बनाए गए हैं। अब तक नगर क्षेत्राधिकारी रहे राघवेंद्र सिंह को सदर क्षेत्र का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। वह यातायात और लाइन का भी काम देखेंगे।

अब तक सदर क्षेत्राधिकारी पद पर रहे कुलदीप कुमार गुप्ता को नरैनी का क्षेत्राधिकारी और नरैनी के क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश को अतर्रा क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। अतर्रा के क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह इसी पद पर बबेरू भेजे गए हैं। उधर, मंगलवार को ही महोबा पुलिस अधीक्षक ने 19 उप निरीक्षकों के स्थानांतरण कर दिए। इनमें कई चौकी प्रभारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें