फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगी बुंदेलखंड की 8 आईटीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। शासन ने प्रथम चरण में आठ प्रशिक्षण संस्थानों के लिए 1.93 करोड़ की धनराशि जारी की है। इसमें चित्रकूटधाम मंडल के चार आईटीआई शामिल हैं।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किए जाने के लिए प्रथम चरण में चित्रकूटधाम मंडल के चार प्रशिक्षण संस्थानों को 1.93 करोड़ की धनराशि जारी की है। महोबा जिले में खरेला समेत तीन प्रशिक्षण संस्थानों के लिए 79 लाख, बांदा जिले में मोतियारी गांव स्थित आईटीआई को 23 लाख, जालौन की उरई, माधौगढ़, कालपी को 54 लाख और ललितपुर व झांसी को 18-18 लाख दिए गए हैं।

प्रदेश के विशेष सचिव व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास अनुभाग राजेंद्र कुमार ने प्रधानाचार्यों को भेजे पत्र में कहा है कि उपकरण के लिए भेजी राशि का इस्तेमाल अन्य किसी कार्य में नहीं किया जाएगा। प्रधानाचार्यों से साज-सज्जा के लिए भी प्रस्ताव मांगा है। उन्होंने असंतोष व्यक्त किया कि इस बाबत दो बार प्रस्ताव मांगे गए, लेकिन अभी तक आधा दर्जन संस्थानों से प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें