फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में पकड़े 40 यात्री बगैर टकट पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। परिवहन निगम के लखनऊ चेकिंग दल ने नेशनल हाईवे पर महोबा डिपो की बस में 40 यात्री बिना टिकट पकड़े। एआरएम को चालक-परिचालक की ड्यूटी ब्रेक करने के निर्देश दिए हैं। चेकिंग दल परिचालक की ई-टिकट मशीन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

बुधवार को यातायात अधीक्षक चंद्रप्रकाश की अध्यक्षता में लखनऊ के पांच सदस्यीय चेकिंग दल ने महोबा मार्ग में बसों की चेकिंग की। बांदा आ रही महोबा डिपो की बस को खैराडा गांव के पास चेक किया। इसमें कुल 40 यात्रियों को टिकट नहीं दिया गया था। इनमें महोबा से बांदा के 32 व मटौंध से बांदा के 8 यात्री थे।
यात्रियों ने बताया कि कंडक्टर ने उनसे किराया ले लिया, लेकिन टिकट नहीं दिया। चेकिंग दल ने परिचालक से ई-टिकट मशीन अपने कब्जे में ले ली। एआरएम महोबा को तत्काल चालक इसराइल व परिचालक देवेंद्र तिवारी को जांच होने तक ड्यूटी से ब्रेक करने के आदेश दिए। यातायात अधीक्षक चंद्रप्रकाश ने बताया कि राजस्व चोरी की इतनी बड़ी घटना में महोबा-बांदा दोनों के ही विभागीय लोग शामिल हो सकते हैं। शासन को इनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें