फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अंक सुधार बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को दोनों पालियों में अलग-अलग विषयों में पंजीकृत 225 परीक्षार्थियों में 213 ने परीक्षा दी। 32 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद सिंह ने सत्यनारायण इंटर कालेज का निरीक्षण किया। यहां सब सही पाया गया। हाईस्कूल प्रथम पाली में चित्रकला विषय में 189 परीक्षार्थियों में 168 ने परीक्षा दी, जबकि 21 ने छोड़ दी। दूसरी पाली में हाईस्कूल (कंप्यूटर) विषय में 18 परीक्षार्थियों में 15 ने परीक्षा दी और तीन ने परीक्षा छोड़ दी।
इंटर में (व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार) में 23 परीक्षार्थियों में 19 ने परीक्षा दी, जबकि चार ने परीक्षा से किनारा कर लिया। वहीं इंटर गृह विज्ञान में 15 परीक्षार्थियों में 11 ने परीक्षा दी, जबकि चार परीक्षा देने आए ही नहीं। सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण परीक्षा का संचालन किया गया।
विज्ञापन

संदीप, सनी व सत्यम के चित्र सराहे गए
अतर्रा। जनता इंटर कॉलेज में चित्रकल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। कक्षा 10 के छात्र संदीप गुप्ता, सनी, सत्यम त्रिपाठी द्वारा बनाए गए चित्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर चयनित करते हुए कॉलेज प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह, कला विभाग प्रवक्ता सुषमा पांडेय ने सम्मानित किया। इस मौके पर सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
डीएलएड कोर्स में फीस की मिलेगी छूट
अतर्रा। डीएलएड काउंसलिंग शुरू होने के पूर्व पंडित रामस्वरूप उपाध्याय महाविद्यालय के प्रबंधक दिनेश उपाध्याय ने स्कूल की सीट को आवंटित करने वाले गरीब तबके के छात्र-छात्राओं को डीएलएड कोर्स की फीस में छूट प्रदान करने के साथ 2 साल बच्चों को कॉलेज की ओर से निशुल्क पढ़ने के लिए किताबें उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन

प्राचार्य कमलेश अग्निहोत्री ने कहा कि संस्था द्वारा गरीब तबके के बच्चों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए यह पहल चलाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें