फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस् था धड़ाम, फुटपाथ पर हो रहा व्यवसाय

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अतिक्रमण अभियान ठिठका तो आमदरफ्त भी ठिठकने लगी। सड़कों पर जाम का फिर काम शुरू हो गया। पुलिस कप्तान ने ज्वाइनिंग के बाद जो जोश दिखाया वो अब ठंडा नजर आ रहा है। इसका भरपूर फायदा अतिक्रमणकारी उठा रहे हैं। खामियाजा राहगीर भुगत रहे हैं। प्रमुख बाजार में रोजाना भीषण जाम लग रहा है। फुटपाथों पर दुकानदारों या ग्राहकों की बाइकों और दिहाड़ी दुकानदारों का कब्जा है।
विज्ञापन


महेश्वरी देवी से अमर टाकीज तिराहा तक लगभग 28 फीट चौड़ी सड़क है। मुख्य बाजार भी यही है, लेकिन राहगीरों के लिए रास्ता सिर्फ 10 से 15 फिट का रहता है। शेष स्थान पर अतिक्रमण है। पुलिस की रोक के बाद भी ई-रिक्शा या अन्य चौपहिया वाहन यहां दाखिल हो जाते हैं और फिर देखते ही देखते जाम लग जाता है। जो जहां है वहीं थम जाता है। आगे बढ़ने के लिए मशक्कत होती है। आपसी विवाद और लड़ाई झगड़े होते हैं। पुलिस सिर्फ बलखंडीनाका चौकी या शंकर गुरु चौराहे पर ही नजर आती है।

तो फिर कहां खड़ा करें वाहन
जाम को लेकर दुकानदारों का अपना रोना है। सराफा व्यवसायी चंद्रकांत जैन कहते हैं कि वह और उनके ग्राहक अपने वाहन दुकान के सामने न खड़े करें तो आखिरी कहां खड़े करें? उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा समस्या ई-रिक्शा पैदा कर रहे हैं। इन पर सख्ती से रोक लगे।
विज्ञापन


बाजार में तेल के दुकानदार सचिन साहू कहते हैं कि सड़क किनारे बिजली व टेलीफोन के खंभे लगे हुए हैं। फुटपाथ पर ठेलिया और रिक्शा खड़े हो जाते हैं। ऐसे में दो वाहनों का क्रास नहीं हो पाता और जाम लग जाता है। दिन भर यही नजारा रहता है।

राहगीर आशीष गुप्ता का कहना हैकि फुटपाथ तो दूर सड़क को दबाकर व्यवसाय किया जा रहा है। ऐसे में सड़कों की चौड़ाई 10 फिट भी नहीं बची है। बाजार आना मुसीबत बन गया है। इस पर सख्ती से रोक लगे।

खरीदारी के लिए बाजार आए टिंकू गुप्ता की राय में पुलिस और नगर पालिका को चाहिए कि बाजार का फुटपाथ पूरी तरह खाली कराए। पुलिस के जाते ही फिर इन पर कब्जा हो जाता है। वाहन पार्किंग हो और बड़े वाहनों का प्रवेश रोका जाए।

पुलिस नगर उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह का कहना है कि फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पुलिस रोज अभियान चलती है। फिलहाल महाशिवरात्रि के मद्देनजर इसे रोक दिया गया था।

मंगलवार को मुख्य बाजार के फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर चलेगा। उधर, नगर पालिका ईओ संतोष कुमार मिश्र का कहना था कि इसके लिए ठोस रणनीति बनाई जा रही है। अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें