फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 नए कोरोना संक्रमित, 10 स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को 29 नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 11 महिलाएं हैं। जिला कारागार के छह बंदी भी संक्रमित बताए गए हैं।
विज्ञापन

नए कोरोना पॉजिटिव में शहर के कटरा, कैलाशपुरी, मेडिकल कालेज, कांशीराम कालोनी, झील का पुरवा, रेलवे स्टेशन, जिला कारागार, सुदामापुरी, कालूकुआं और ग्रामीण क्षेत्रों में बबेरू, जसपुरा, अतर्रा, नरैनी, खप्टिहा कलां में संक्रमित पाए गए हैं।
सीएमओ डा.एके श्रीवास्तव ने बताया कि अब कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 349 हो गई है। सोमवार को 10 संक्रमितों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। बताया कि तीसरी लहर में अब तक 794 मरीज पॉजिटिव पाए गए। इनमें 443 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 13,50,047 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें