फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा में 280 चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौ के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। परीक्षा परिणाम मंडल के सभी जिलों में स्थित श्रम कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, बेसिक शिक्षा कार्यालय में चस्पा सूचना बोर्ड में देखा जा सकता है।
विज्ञापन

शहर के अछरौड स्थित अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह व नौ में दाखिले के लिए मंडल के चारों जिलों में प्रवेश परीक्षा चार फरवरी को आयोजित की गई थी। इसमें बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा के 398 छात्र शामिल हुए थे। परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। इसमें कक्षा छह के लिए 70 बालक व 70 बालिकाएं व कक्षा नौ के लिए 70 बालक व 70 बालिकाएं चयनित हुए हैं। इसके अलावा कक्षा छह में 69 बालक व 16 बालिकाओं, कक्षा नौ में 23 बालक व 10 बालिकाओं को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
उप श्रमायुक्त एके सिंह ने बताया कि सीटों के सापेक्ष 280 छात्रों का चयन किया गया है। शेष 118 को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयनित छात्रों के प्रवेश न लेने पर प्रतीक्षा सूची के छात्रों का दाखिला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें