फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 दिव्यांगों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। एडिप योजना के तहत तहसील सभागार में आयोजित शिविर में 24 दिव्यांगजनों को 2.73 लाख रुपये के जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने 45 सहायक उपकरण वितरित किए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक राजकरण कबीर ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को कई योजनाओं के माध्यम से मदद कर रही है। कहा कि जो दिव्यांग योजना से वंचित रह गए हैं उनका पंजीकरण कराने में अधिकारी मदद करें।
कोई भी पात्र दिव्यांग उपकरण से वंचित न रहने पाए। जिला दिव्यांगजन अधिकारी गीता सिंह ने कहा कि उपकरण से वंचित पात्र दिव्यांगों का पंजीकरण किया जा रहा है। शीघ्र उन्हें भी उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए क्षेत्र के समाजसेवियों से भी मदद मांगी।
विज्ञापन

शिविर में 28 नए दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। पूर्व में चिह्नित 13 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, दो को वॉकिंग स्टिक, 14 को बैसाखी, पांच को स्मार्टफोन, एक डेली प्लेयर, सात स्मार्ट केन फोल्डिंग छड़ी और तीन दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग वितरित किए गए।
अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, तहसीलदार सुशील कुमार, मेडिकल बोर्ड टीम व एलिम्को के सहायक प्रबंधक (विपणन) सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिव्यांग प्रवक्ता पुरस्कृत
दृष्टि बाधित कालेज, महोखर के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार को दिव्यांगजन के कल्याण के लिए बेहतर कार्य करने पर एसडीएम ने पुरस्कृत किया। उधर, सदर तहसील में आयोजित शिविर में 40 दिव्यांगजनों को टैबलेट, स्मार्ट केन फोल्डिंग छड़ी, तीन डेली प्लेयर का वितरण किया।
एसडीएम सुधीर कुमार, तहसीलदार पुष्कर व एलिम्को के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें