बांदा। एक तरफ जहां 34 कोरोना संक्रमित मर्ज को मात देकर चंगे स्वस्थ हो गए वहीं दूसरी तरफ 28 को और वायरस ने जकड़ लिया। इनमें 9 महिलाएं और एक दुधमुंहा बच्चा है।
शुक्रवार की शाम जारी संक्रमितों की सूची में मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर भी हैं। शहर के आजाद नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है।
यहां सहित गुलाब बाग, गायत्री नगर, डीएम कालोनी, छाबी तालाब, शास्त्री नगर में एक-एक और जल संस्थान कार्यालय में तीन संक्रमित पाए गए हैं। मौजूदा में जनपद में कुल 286 सक्रिय मरीज हैं। 1999 लोग मर्ज की चपेट में आने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।