फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इबादत और तिलावत में गुजारी 27वीं शब

Sun, 02 Jun 2019 11:52 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
ramjan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
माहे रमजान की 27वीं शब (रात) इबादतों से गुजारी गई। यह रात शबे कद्र कहलाती है। मस्जिदों से लेकर घरों तक और बच्चों से लेकर बूढ़ों तक ने पूरी रात इबादत और तिलावत में बिताई। तकरीरों और सामूहिक नमाजों का सिलसिला चलता रहा। 
विज्ञापन


शनिवार को सूरज ढलने के साथ ही 27वीं शब शुरू हो गई। तरावीह की नमाज के बाद रोजदार व अन्य लोगों ने मस्जिदों या घरों में इबादतें शुरू कर दीं। नवाबी जामा मस्जिद, शेख सरवर साहब मस्जिद, छावनी की मस्जिद, छिपटहरी की मदीना मस्जिद, मर्दन नाका मस्जिद, ऊंट मोहाल मस्जिद, कोतवाली रोड मरकज मस्जिद, बोड़ा मस्जिद, अमानिया मस्जिद, हाथी खाना मस्जिद, रब्बानिया मस्जिद आदि में इबादतें, तकरीरें और नातें होती रहीं।

मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर मदरसा जामिया हथौरा में नाजिम मौलाना हाफिज कारी हबीब अहमद ने तरावीह के दौरान कुरान पूरा किया। यहां बड़ी संख्या में लोग एतिकाफ पर भी बैठे हैं। तरावीह के बाद सलातोसलाम और नातें हुईं। मौलाना हबीब अहमद और मौलाना मुशर्रत हुसैन ने रमजान और शबे कद्र की खूबियां बयां कीं। रातभर इबादत हुई। बड़ी तादाद में विभिन्न शहरों से भी लोग आए हुए थे। मौलाना नजीब अहमद, मौलाना हसीब अहमद, मौलाना अनीस आदि ने सभी की मेहमान नवाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें