फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदान में ट्रक से कुचलकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बालू लेने आए ट्रक के चालक की खदान में ही दूसरे ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब चालक अपने ट्रक के पास खड़ा था और पीछे की ओर आ रहे दूसरे ट्रक की चपेट में आ गया। मृतक के परिजनों ने खदान संचालकों पर लापरवाही और जल्दबाजी का आरोप लगाते हुए तमाम आरोप लगाए। देर तक खनन अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन


घटना पैलानी थाना क्षेत्र के सांडी गांव की बालू खदान में रविवार को सुबह की है। लखनऊ निवासी रहमान (40) पुत्र कुर्बान बालू लेने आया था। ट्रक लोड होने के बाद वह नीचे उतरकर अगले पहिये की हवा जांच रहा था। तभी बैक हो रहे दूसरे ट्रक के बीच फंस गया। क्लीनर रमजान अली (लखनऊ) और एक अन्य ट्रक चालक हारुन खां ने उसे निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुचलने वाला चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। उधर, मृतक के परिजनों ने खदान संचालकों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए रोष जताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बाइक से गिरकर घायल महिला ने दम तोड़ा
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी नफीसा (45) पत्नी उम्मैद अली की रविवार को तड़के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि शुक्रवार को वह पति के साथ बाइक पर कर्वी (चित्रकूट) जाते समय ममसी खुर्द गांव के पास गिरकर घायल हो गई थी। उसके सिर पर चोट आई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें