फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 महादानियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
27 great donors donated blood - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बेखौफ होकर स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के दूसरे दिन भी 27 महादानियों ने जोश और उत्साह के साथ रक्त का महादान किया। मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट के महादानियों ने ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शनिवार को मवई बाईपास के पास रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। धर्मार्थ ट्रस्ट से जुड़े सैकड़ों अनुयायी इकट्ठा थे। पहले आध्यात्मिक सत्संग हुआ और शराब, गुटका, बीड़ी-सिगरेट, जुआं, दहेज लेना-देना, भ्रूण हत्या, जातिवाद आदि बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया।
इसके बाद रक्तदान शिविर शुरू हुआ। यह तकरीब तीन घंटे तक चला। जिला अस्पताल ब्लड बैंक की टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी। रक्तदान करने वाले ट्रस्ट से जुड़े अनुयायियों का पंजीकरण के साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। फिट होने पर रक्तदान कराया।
विज्ञापन

ये हैं महादानी
विकास दास, चुन्नू दास, विजय दास, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, रामहित, विनोद दास, मिथलेश दास, शिवशरण, नरेश कुमार, लक्ष्मीदासी, सुमन दासी, उत्तम दास, भूरा प्रसाद, निर्भय सिंह, रविकरन, देवशरण दास, विजय बहादुर, दीपक, राजबहादुर, रंजीत, राजाभइया, कैलाश दास, पुन्नाराम, सीताराम दास, ओमकार दास, ज्योति सिंह, बुद्धसेन।

27 great donors donated blood- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें