फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अपहरण में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तीन वर्षीय बच्चे का अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को मरका थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के कुम्हेड़ा गांव में पुरानी रंजिश व पैसे के लालच के चलते 16 फरवरी को तीन वर्षीय बच्चे का अपहरण किया गया था। मरका थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी थी। इस घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, एक अभियुक्त अरविंद यादव निवासी अहिरानी थाना बिल्हौर जनपद कानपुर फरार चल रहा था। एसपी ने अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बबेरू कोतवाली पुलिस ने निभौर गांव से शुक्रवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सैफ अहमद अंसारी, रामेंद्र सिंह, महिला उप निरीक्षक निक्की पटेल, हेड कांस्टेबल रजनीश पांडेय, कांस्टेबल नकुल राय व मोहित शामिल रहे।
करंट से महिला समेत तीन झुलसे
बांदा। शहर के जरैली कोठी मोहल्ला निवासी राजकुमारी (45) पत्नी भगवानदीन शुक्रवार की सुबह घर में काम कर रही थी, तभी घर में लगे बिजली के तारों से करंट लग जाने पर झुलस गई। इसी तरह नगर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी बिब्बो (55) पत्नी बलराम भी शुक्रवार की सुबह घर में सफाई करते समय करंट लग जाने से झुलस गई। बबेरू रोड आरटीओ कार्यालय के पास निवासी बृजेश (36) गुरुवार की तरा को घर में पंखे के तार से करंट लगने से झुलस गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें