फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 छात्र, 22 खिलाड़ी, 63 मेधावी सम्मानित

Mon, 22 Dec 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती समारोह के अंतिम दिन सोमवार को सुबह पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें 23 पूर्व (पुरा) छात्र, 22 खिलाड़ी और 63 मेधावी छात्र-छात्राओं सहित 33 पूर्व शिक्षक सम्मानित किए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, कानपुर के प्राचार्य डॉ. अंगद सिंह ने दीप जलाकर की। उन्होंने महाविद्यालय में पढ़ाई के स्तर की सराहना की।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रामपाल अवस्थी, आशुतोष मिश्र, अवधेश सिंह, चंद्रभाल शुक्ला, अरुण द्विवेदी सज्जन, नरेंद्र सिंह नन्ना, प्रदीप निगम लाला, वीरेंद्र सिंह चंदेल, आनंद यादव, अशोक सिंह गौर, जुगुल किशोर तिवारी, प्रभाकर अवस्थी, पीयूष गुप्ता, मनोज निगम लाला, शैलेंद्र द्विवेदी शिल्लू, हर्षित गुप्ता, सुशील त्रिवेदी, सुरेंद्र मिश्रा (पप्पू), अशोक सिंह कछवाह, कुलदीप सिंह भोले, रविंद्र सिंह मोनी, गौरव सिंह चंदेल आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसी तरह खिलाड़ियों में श्रीकृष्ण चौरसिया (एथलेटिक्स), शिव कुमार गुप्ता (वालीबाल), आफताब अहमद खां (फुटवाल), शिवकरन सिंह (वालीबाल), वकार करीम रिजवी (एथलेटिक्स), रणवीर सिंह (वालीबाल), नसीमुद्दीन सिद्दीकी (वालीबाल), विजय पाल यादव (कबड्डी), मीनाक्षी चंसौरिया शामिल रहे।

सम्मानित किए गए मेधावी छात्र-छात्राओं में ऋतुराज सिंह गौतम, निर्मला शर्मा, आरती पांडेय, नीरज शुक्ला, नीरजा, ज्ञान प्रकाश तिवारी, विमलेश व्यास आदि शामिल रहे।

33 पूर्व प्रवक्ता भी सम्मानित किए गए। सम्मान समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रबंधक सेठ हरिकृष्ण की पुत्री ज्योत्सना पुरवार ने की।

इस अवसर पर प्राचार्य डा. नंदलाल शुक्ल, प्रो. एमपी सिंह, डा. सतीश कुमार त्रिपाठी, प्रमोद शिवहरे, डा. विजय सिंह चौहान, डा. राम गोपाल गुप्त, डा. देवलाल मौर्य, डा. पीके सिंह, डा. अतुल कुमार शुक्ल, डा. राकेश कुमार राणा, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह यादव, डॉ. केएस कुशवाहा, डॉ. दिव्या सिंह, डॉ. आरपी पांडेय, डॉ. सतोष भदौरिया, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. प्रमोद सामरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें