बांदा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 14, 16, 19 व 23 और रणजी ट्राफी (फतेहपुर जोन) रणजी ट्रायल मैच में कुल 29 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें महिला और पुरुष दोनों वर्ग शामिल हैं।
जिला क्रिकेट संघ सचिव वासिफ जमां खां और आयोजन प्रभारी अजय यादव ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अंडर-19 बालक वर्ग में पीयूष कुमार गुप्ता, मनीष सिंह, अंकित सोनी, शांतनु चौहान, रवि कुमार, शुभम दुबे, विवेक कछवाह, राधेश्याम गुप्ता, अभिषेक सिंह तोमर, अखिल द्विवेदी, मोहम्मद आरिफ, स्कंद भारद्वाज, बादल दिवाकर व सौरभ सिंह चयनित हुए।
अंडर-23 में ओम तन्मय त्रिपाठी, अक्षत नामदेव, सलमान हासमी, राहुल यादव, सक्षम कसौंधन, मोहम्मद साद, चिन्मय स्वामी, आदर्श सिंह व वरुण दीक्षित का चयन हुआ। बालिका वर्ग अंडर-16 व 19 में शोभा देवी, प्रज्ञा द्विवेदी, सिम्मी थापा, माही राजपूत, रश्मि सिंह और अंडर-19 व 23 में चांदनी सोनी चयनित हुईं। रणजी के लिए चिन्मय स्वामी व वरुण दीक्षित चयनित किए गए हैं। चयनित खिलाड़ी आयु वर्ग के मुताबिक होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।