फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर शिक्षा पर 225 शिक्षकों का सम्मान

विज्ञापन
225 teachers honored on better education - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रख्यात शिक्षाविद् डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति रहे। पांच सितंबर को उनकी जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है। चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय में समारोह पूर्वक आयोजन हुए। माध्यमिक और परिषदीय के 225 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने भी अपने गुरुजनों को गुलदस्ता व तोहफा भेंटकर सम्मानित किया और कामयाबी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी होने के बावजूद स्कूल-कालेजों में शिक्षक दिवस की धूम रही। महाविद्यालय, माध्यमिक और परिषदीय के अलग-अलग आयोजन हुए और 75-75 शिक्षक सम्मानित किए गए। राजकीय महिला डिग्री कालेज में विधायक प्रकाश द्विवेदी और डीएम आनंद सिंह ने शिक्षकों को सम्मानपत्र और अंगवस्त्र भेंट किए। डीएम ने कहा कि शिक्षा के साथ शिक्षक बच्चों को अच्छे संस्कार भी दें। अध्यक्षता प्राचार्य डा. दीपाली गुप्ता और संचालन डा. शशिभूषण मिश्रा ने किया। अतर्रा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा. अभिलाष श्रीवास्तव, राजकीय मॉडल कॉलेज पिपरहरी के डा. विनोद कुमार समेत डा. सबीहा रहमानी आदि मौजूद रहे। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों के 75 शिक्षकों का उत्कृष्ट कार्यों पर सम्मान हुआ। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, एडीएम संतोष बहादुर सिंह और डीआईओएस विनोद सिंह ने प्रशस्तिपत्र और अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
संचालन प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय और डॉ. बलराम त्रिपाठी ने किया। डीएवी इंटर कॉलेज में परिषदीय विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के 75 शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, सीडीओ वेदप्रकाश मौर्य ने राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 के लिए चयनित पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनवारा-2 के सहायक अध्यापक आशुतोष त्रिपाठी को पुरस्कृत किया। इस मौके पर बीएसए रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अध्यापक विधु त्रिपाठी ने किया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्य/प्रबंधक शमीम बानो को प्रधानाचार्य शाइस्ता सिद्दीकी व छात्राओं ने तोहफा देकर सम्मानित किया। संचालन समीक्षा खरे ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कंचन यादव, आरती देवी, साधना यादव, नेहा यादव, प्रमोद कुमारी, अंजना, शशि प्रभा, पिंकी, आशा देवी, अजरा बेगम, बबिता चौहान, राजेश्वरी, पूजा सोनी, अनुराधा सोनी, तहसीन, सीमा पांडेय, रमा दीक्षित, पुष्पा सिंह, प्रियंका, अफरोज, मंतशा आदि मौजूद रहीं। अतर्रा रोड सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित गोष्ठी में कृषि विवि निदेशक नंदकिशोर वाजपेयी ने कहा कि गुरु समाज की एक धुरी है जो छात्रों को योग्य बनाता है। प्रबंधक विजय ओमर और अध्यक्ष संतोष सिंह, प्रधानाचार्य अतुल कुमार वाजपेयी आदि ने भी संबोधित किया। बाबूलाल गुप्ता, केशनी प्रसाद, संतोष कुमार मसुरहा आदि उपस्थित रहे। डीआर पब्लिक स्कूल में भी शिक्षकों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
12 खेल शिक्षकों को किया गया सम्मानित
बांदा। विश्व हिंदू गोरक्षा समिति ने आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में खेल जगत के 12 शिक्षकों को सम्मानित किया। इनमें जीआईसी बांदा के वीरेंद्र सिंह चंदेल, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, बांदा के दिनेश प्रसाद व रमेशचंद्र, खानकाह इंटर कॉलेज, बांदा के शाहिद वली, गिरवां के वीरेंद्र रावत, खप्टिहाकलां के ज्ञानचंद्र, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बांदा के जयकरण, कबड्डी कोच, बांदा के फरीद अहमद उर्फ बाबा भारती, कबड्डी कोच, स्टेडियम के कमल सिंह, डॉ. इंद्रवीर सिंह, आर्यकन्या इंटर कॉलेज बांदा की पुष्पा सिंह, हॉकी कोच स्टेडियम रईस अहमद शामिल हैं। आयोजक जिला प्रभारी अशोक निगम, जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति, तहसील अध्यक्ष रामकेश प्रजापति, नगर मीडिया प्रभारी रजनीश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, मसीहा फाउंडेशन चेयरमैन राजकुमार राज आदि रहे। (संवाद)

225 teachers honored on better education- फोटो : BANDA

225 teachers honored on better education- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें