फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में 219 गेहूं खरीद केंद्र खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पहली अप्रैल (शुक्रवार) से गेहूं की खरीद शुरू होगी। शासन ने खरीद की मात्रा का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है। फिर भी चित्रकूटधाम मंडल में दो लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने की तैयारी है। पिछले वर्ष 1.91 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था।
विज्ञापन

इस बार मंडल में 219 खरीद केंद्र खोले जा रहे हैं। इनमें खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीएसएस, भारतीय खाद्य निगम के 173 केंद्र शामिल हैं। पिछले साल 200 क्रय केंद्र थे। इस वर्ष 40 रुपये वृद्धि के साथ समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर गेहूं की खरीद होगी। पिछले वर्ष यह 1975 रुपये थी।
कोई लक्ष्य निर्धारित न होने पर केंद्रों में किसानों का जितना गेहूं आएगा वह सब खरीदने का दावा कर रहे हैं। खरीद केंद्रों में खाद्य निगम के 25, पीसीएफ के 135, यूपीएसएस के 9, भारतीय खाद्य निगम के 4 केंद्र शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

संभागीय खाद्य नियंत्रक संजीव कुमार ने कहा कि गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्र प्रभारियों को वारदाना व अन्य उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्रभारी सुबह 10 से 5 बजे तक नियमित केंद्र में बैठेंगे। केंद्र बंद मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मशीन से होगी गेहूं खरीद
इस बार भी गेहूं की खरीद में प्वाइंट ऑफ पर्चेज मशीन का इस्तेमाल होगा। केंद्रों में बिचौलियों पर रोक लगाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई। केंद्रों पर पॉस मशीन, बारदाना, इलेक्ट्रिक कांटा, पंखा सहित नमी मापक यंत्र की व्यवस्था की गई है।
72 घंटे के अंदर होगा भुगतान
अबकी भी किसानों को खरीदे गए गेहूं की कीमत 72 घंटे में दिए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि पिछले वर्षों में खरीद एजेंसियां इस दावे पर खरी नहीं साबित हुई है। देरी होने पर केंद्र प्रभारी को किसान को मोबाइल या अन्य माध्यम से सूचना देगा। बिना किसी ठोस कारण के देरी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें