फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 200 शिकायतें आईं, सिर्फ 20 का समाधान

विज्ञापन
​शिकायतें सुनतीं डीएम।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अतर्रा तहसील में जिलाधिकारी ने जन समस्याओं को सुना। उन्होंने मातहतों को शिकायतों के समयबद्धता और गुणवत्ता से निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की कई शिकायतें मिलने पर विभागीय अधिकारियों को कैंप लगाकर जनसमस्याओं को हल करने की नसीहत दी। जिलाधिकारी जे. रीभा समक्ष विभिन्न विभागों की 89 शिकायतें आईं। पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया।
बदौसा की महिला फरियादी को आवास के लिए पट्टा, बल्लान में चकमार्ग पर अवैध कब्जे को हटाने, संजय नगर में नाली निर्माण व सफाई तथा वर्षा के समय जलनिकासी के लिए डेनेज की व्यवस्था कराए जाने, बदौसा रोड में लीकेज की समस्या, हैंडपंप में सबमर्सीबल लगाने के लिए संबंधिताें को निर्देशित किया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, एसडीएम अतर्रा राहुल द्विवेदी, डीएफओ अरविंद कुमार, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, तहसीलदार सहित अन्य विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं बबेरू तहसील में एडीएम राजेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इस दौरान 63 मामले आए, जिनमें पांच का निस्तारण मौके पर कराया गया।
समाधान दिवस में एसडीएम नमन मेहता, तहसीलदार लखन सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार मनोहर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पैलानी सहयोगी के अनुसार एसडीएम शशिभूषण मिश्रा व सीओ राजवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 46 मामले आए, जिनमें पांच का मौके पर निस्तारण कराया गया।
फरियादियों ने प्रधान व सचिव पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि तीन माह बाद भी आवास का सर्वे नहीं कराया जा रहा। गौरीकला के ग्रामीणों ने हर घर जल योजना में सड़कों के मरम्मत कार्य न कराए जाने व राशन कार्ड होने के बाद भी राशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान तहसीलदार डॉ मुस्तकीम, तहसीलदार राधेश्याम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें