तिंदवारी। नगर पंचायत चेयरमैन रहे स्व. अजीज मोहम्मद खां की याद में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसका आयोजन चिराग फाउंडेशन ने किया। शिविर में जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने लगभग डेढ़ हजार मरीजों का चेकअप किया और दवाएं दीं।
शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे बांदा रोड पर स्थित सिटी मॉडल पब्लिक स्कूल परिसर में एकत्र हुए। अलग-अलग काउंटरों पर जिले के वरिष्ठ फिजीशियन डा. मोहम्मद रफीक, सर्जन डा. अनुराग श्रीवास्तव, नेत्र विशेषज्ञ डा. एसपी गुप्ता, ईएनटी विशेषज्ञ डा. भूपेंद्र सिंह, महिला रोग विशेषज्ञ डा. शबाना रफीक, डा. मोनिका सक्सेना, डा. प्रज्ञा प्रकाश, डा. कंचन सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डा. एसआर वर्मा व एचएन सिंह, जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डा. विनीत सचान, अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. एसपी सिंह व डा. शिखा सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ रामवीर सिंह राजावत और फीजियोथेरेपिस्ट एमडी शरीफ ने मरीजों का चेकअप किया।
शिविर का उद्घाटन फीता काटकर सत्यनारायण इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता गया प्रसाद साहू ने किया। मरीजों को दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों नेपाल सिंह, श्रीश, अंबिका प्रसाद, अवधेश कुमार, रिजवान और पारूल कुमार ने मुफ्त दवाएं वितरित कीं। इस अवसर पर चिराग फाउंडेशन की प्रबंधक डा. सबीहा रहमानी, सह संरक्षक अकील अहमद, स्कूल प्रबंधक मोहम्मद इलियास, प्रधानाचार्य महिसर जहां, एचओडी आरिफ खां, शाबिया बानो, मोहम्मद तबजील, तौफीक अहमद आदि मौजूद रहे।
चेकअप के बाद दी गईं दवाएं, चिराग फाउंडेशन का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो