बांदा। जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की आदर्श बजरंग इंटर कालेज में बैठक हुई। जिसमें डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने 90 फीसदी मतदान कराने के लिए सहयोग की अपील की। कहा विद्यालयों में शत-प्रतिशत मतदान के लिए रैली निकाली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया जाए। छात्र-छात्राओं से उनके अभिभावकों का घोषणा पत्र लिया जाए। किसी भी बूथ का महिला, बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता वोट डालने से वंचित न रहने पाए। गांव व बूथों पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। ब्यूरो