फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच चौकी प्रभारी बदले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने जिले के एक निरीक्षक और 10 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण कर दिए हैं। इनमें 5 चौकी प्रभारी शामिल हैं। जारी आदेश में पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव को डीसीआरबी प्रभारी बनाया गया है। मर्दन नाका चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह और अकबरपुर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय चुनाव सेल में भेजे गए हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के एसआई चंद्रशेखर थाना कमासिन और जसपुरा थाने के एसआई राजेंद्र सिंह यादव को थाना कालिंजर स्थानांतरित किया गया है। पैलानी थाने के ब्रजेश कुमार अब अकबरपुर (गिरवां) चौकी प्रभारी होंगे। अपराध शाखा में कार्यरत लालजी सिंह को मर्दन नाका चौकी प्रभारी बनाया गया है।

अतर्रा कस्बा चौकी इंचार्ज हरिश्चंद्र शर्मा पुलिस लाइन भेजे गए हैं। मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह को काजीटोला (मरका) चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक पन्नालाल का पूर्व में जसपुरा से बिसंडा किया गया तबादला निरस्त कर अब उन्हें अतर्रा कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें