बांदा। अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में होगी। इसमें चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों के 1573 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
परीक्षा सुबह ठीक 11 बजे शुरू होगी। परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। सीटिंग प्लान कालेज के गेट पर चस्पा किया गया है। कैलकुलेटर, मोबाइल फोन इत्यादि इलेक्ट्रानिक उपकरण या कोई नकल सामग्री प्रतिबंधित रहेगी।
शनिवार को कालेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय की देखरेख में परीक्षा समिति के सदस्य सत्येंद्र कुमार, प्रकाशचंद्र त्रिपाठी और रणविजय सहित अन्य शिक्षकों ने सीटिंग प्लान और आंसरशीट (ओएमआर) आदि का मिलान किया। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सुश्री बीना गुप्ता और डीएवी इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त भी मौजूद रहे।
प्रवेश पत्र/एडमिट कार्ड किसी तकनीकी कमी से डाउनलोड न हो पाए हों तो आवेदक को उसके स्कूल का आईकार्ड देखकर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। बशर्ते आवेदनकर्ता का सूची में नाम हो। परीक्षा संबंधी किसी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर-9675898201 या 9450171215 पर संपर्क किया जा सकता है।