फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू माफिया के विरुद्ध प्रदर्शन

Sat, 27 Oct 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कोलावल रायपुर के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नरैनी तहसील के कोलावल रायपुर बालू खदान (संख्या-एक व दो) के विरुद्ध शनिवार को कलक्ट्रेट में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि मजदूर किसानों की जमीन रौंदकर बालू निकाली जा रही है। रोकने-टोकने पर दबंग ठेकेदार और उनके गुर्गे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


उनकी जमीन पर सड़क बना ली है। बताया कि कई किसानों से ठेकेदार ने अनुबंध किया था कि जमीन का मुआवजा दिया जाएगा। लेकिन न मुआवजा मिला, न अनुबंध की कापी। 25 मजदूरों ने 9 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक खदान में मजदूरी की। उनकी मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया जा रहा। नदी में भारी भरकम मशीनें चल रही हैं। 30 फिट गहरी बालू निकाली जा चुकी है। मवेशी पानी के लिए तरस रहे हैं।

हरे पेड़ों को काटकर बालू ट्रकों के निकलने के लिए रास्ता बनाया गया है। ठेकेदार के लोग गांव में दहशत फैलाते हैं। ज्ञापन में मुआवजा, बकाया मजदूरी का भुगतान और आरोपियों की रिपोर्ट की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में कोलावल रायपुर की ग्राम प्रधान संगीता, चिंगारी संगठन की मंडल संयोजक सहरोज फात्मा, विद्याधाम सेवा समिति के राजाभइया सहित रामराज पाठक, पवन कुमार, राजेश, अरविंद, रामफल, बाबूलाल, श्यामवीर आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें