फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय मुकाबले के लिए 16 खिलाड़ी चयनित

Thu, 07 Jan 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को जूनियर हाकी बालक वर्ग के जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में कई रोमांचक खेलों के बीच 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित टीमें अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगी।
विज्ञापन


गुरुवार को आयोजित खेल में उप क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह व व्यायाम शिक्षक शाहिद वली की देखरेख में जिले के 53 खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में भाग लिया।

जूनियर हाकी बालक जिला स्तरीय ट्रायल सुबह 10 बजे से हुआ। मंडल स्तरीय ट्रायल में चित्रकूटधाम मंडल की जूनियर हॉकी टीमें शामिल हुईं।

इनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 16 खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। यह प्रतियोगिता वाराणसी में 10 जनवरी को होगी।
विज्ञापन


उप जिला क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की पात्रता (प्रमाणपत्र) की जांच की जा रही है। इसलिए अभी चयनित खिलाड़ियों के नाम उजागर नहीं किए जा रहे हैं। जांच के बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें