बांदा। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने केंद्र सरकार द्वारा छोटे दुकानदारों को 60 वर्ष की आयु के बाद तीन हजार रुपये मासिक पेंशन योजना को मंजूरी दिए जाने पर खुशी जताई है। कहा कि इस योजना से रिटेल कारोबारी व स्वरोजगार करने वाले व्यापारियों को राहत मिलेगी।
कई वर्षों से व्यापारी पेंशन की मांग कर रहे थे। नगर अध्यक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की है कि योजना में जीएसटी टर्नओवर की शर्त को समाप्त करते हुए प्रत्येक कैटेगरी के व्यापारियों को पेंशन योजना में शामिल किया जाए। बैठक में मनोज पुरवार, संदीप अग्रवाल, पप्पू शिवहरे, विनोद द्विवेदी, संजीव सिंह, प्रियांशु गुप्ता, मुकेश गुप्ता, संजय गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, मार्तण्ड सिंह, जय कुमार आदि मौजूद रहे।