बांदा। तेज आंधी मे पेड़ गिरने से युवक की मौत हो गई। दो बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी राकेश (22) पुत्र कमतू रविवार को शाम मवेशी चरा रहा था।
उसके साथ गांव के अंकित वर्मा (10) पुत्र मधुबन और सोनू (11) पुत्र मतगंजन भी थे। तेज आंधी और बारिश से बचने के लिए तीनों पेड़ के नीचे बैठ गए। तभी पेड़ गिर गया। तीनों नीचे दब गए। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। अंकित और सोनू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। ब्यूरो