150 eye patients will be operated in Jankikund
- फोटो : BANDA
तिंदवारी। कस्बे में आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में बड़ी संख्या में नेत्र रोगियों ने दस्तक दी। दिनभर चले शिविर में डॉक्टरों ने टीम ने 452 नेत्र रोगियों का चेकअप किया। इनमें 150 ऑपरेशन के लिए चिह्नित किए गए। उन्हें जानकी कुंड अस्पताल, चित्रकूट भेजा जा रहा है। इनमें 41 मरीजों को रविवार को जानकीकुंड रवाना कर दिया गया। 103 मरीजों को दवाएं दी गईं।
नि:शुल्क शिविर का आयोजन पूर्व विधायक दलजीत सिंह की मेजबानी में हुआ। उन्होंने रणछोड़ दास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिविर की शुरुआत की। शिविर में आने वालों की पहले कोविड जांच हुई। जानकी कुंड अस्पताल की टीम में डॉ. शिवाकांत, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. सीएल सोनकर, आप्टीशियन बृजेश यादव, रितुराज सिंह आदि शामिल रहे। व्यवस्थाओं में पूर्व विधायक के साथी नंदू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रजत
ि
संह गोलू, आशीष सिंह, बॉबी सिंह पटेल, अंसार अहमद (मदनपुर), सूरजपाल सिंह (पिपरगवां), ब्रदी प्रसाद मिश्र (धौसड़), अमित सिंह (बेंदा), ज्ञानू सेंगर, राजा सिंह चौहान (बेंदा), पूर्व विधायक के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार सिंह आदि शामिल रहे।