फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को आई प्रश्नपत्रों की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की खेप यहां पहुंच गई है। इन्हें जीआईसी में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। उधर, नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षार्थियों का सांख्यकीय आंकड़ा मांगा गया है। डीआईओएस ने 20 जनवरी तक हाईस्कूल व इंटर परीक्षार्थियों का ब्योरा भेजने को कहा है।


यूपी बोर्ड परीक्षा छह फरवरी शुरू हो रही हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बोर्ड की तरफ से परीक्षा प्रश्नपत्र की खेप आ चुकी है। इन पेपरों को राजकीय इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। 20 जनवरी तक उत्तर पुस्तिकाएं भी आ जाएंगी। उधर, डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षार्थियों का सांख्यकीय आंकड़ा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 20 जनवरी तक हाईस्कूल और इंटर में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या व उपलब्ध सुविधा संसाधनों का ब्योरा हर हाल में भेजना होगा। यहां 59 परीक्षा केंद्रों में 47,629 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें हाईस्कूल के 27,003 और इंटर के 20,626 परीक्षार्थी शामिल हैं। हाईस्कूल संस्थागत में 13,915 छात्र और 11,694 छात्राएं पंजीकृत हैं। व्यक्तिगत में 1019 छात्र और 375 छात्राएं परीक्षा देंगी। इंटर संस्थागत में 10,106 और 9021 और व्यक्तिगत में 831 व 668 क्रमश: छात्र व छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। डीआईओएस हिफजुर्रमान ने बताया कि इस बार उन्हीं विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है जिनमें भवन, चहारदीवारी, फर्नीचर, सीसी कैमरे, लाइट, जेनरेटर, पेयजल आदि की व्यवस्था हो गई है।

- जीआईसी में कड़ी सुरक्षा में रखे गए हैं पेपर
- केंद्रों से मांगा परीक्षार्थियों का आंकड़ा
- डीआईओएस ने दिया 20 जनवरी तक समय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें