बांदा। शीतलहर में प्रतिदिन सर्दी लगने के मरीज भर्ती हो रहे हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को 14 लोगों को सर्दी लगने के चलते भर्ती कराया गया है। डॉक्टर दवा के साथ-साथ लोगों को ठंड से बचने की सलाह भी दे रहे हैं।
जिला अस्पताल में सर्दी लगने से करछा गांव निवासी रामदुलारी (70), ग्योरा गांव निवासी बिहारी लाल (55), स्वराज कालोनी निवासी मनीष (34), पिपरी गांव निवासी भोला (70), पुलिस लाइन निवासी प्रशांत (30) को भर्ती कराया गया।
इसी तरह खुटला निवासी मुन्नी (55), महोखर गांव निवासी पप्पू (35), बड़ेहा निवासी विमला (50), देवनगर निवासी कप्तान (45), जौहरपुर निवासी गोमती (70), बिजली खेड़ा निवासी अजय (30), हथौड़ा निवासी आदम (2), फूटाकुआं निवासी नित्या (8) को भर्ती कराया गया है। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ ईएमओ डाॅ. विनीत सचान ने बताया कि सर्दी के मौसम में अगर सीने में दर्द, पेट दर्द, कंपकंपाहट हो, दस्त आएं तो तत्काल जिला अस्पताल में दिखाएं। सर्दी में जरा सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है।