फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सेमेस्टर परीक्षाओं से 14 परीक्षार्थी नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबंद्व महाविद्यालयों में सम सेमेस्टर परीक्षाएं तीन पालियों में शांति पूर्वक संपन्न हुई। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तलाशी अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए व एमएससी की विभिन्न विषयों की सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हुईं। इसके लिए जनपद भर में सात नोडल बनाए गए है। इनमें पं. जेएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य केएस कुशवाहा ने बताया कि पंजीकृत कुल 775 विद्यार्थियों में 739 उपस्थित और 16 अनुपस्थित रहे। सीताराम समर्पण महाविद्यालय नरैनी के प्राचार्य डॉ. डीसी गुप्ता ने बताया कि 725 उपस्थित और 14 अनुपस्थित रहे। अतर्रा पीजी कॉलेज में सहायक केंद्र अध्यक्ष डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 574 विद्यार्थी उपस्थित और तीन अनुपस्थित रहे। सुखदेव सिंह लवकुश डिग्री कॉलेज बबेरू में 152 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। शिवदर्शन महाविद्यालय कल्यानपुर तेंदवारी में 102 विद्यार्थी उपस्थित और तीन अनुपस्थित रहे।


वैकल्पिक प्रश्नों के दिए उत्तर

राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य दीपाली गुप्ता ने बताया कि इस बार वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर देने थे। पिछले वर्ष मार्च में परीक्षाएं संपन्न हुईं थी। इससे शत्र देर से शुरू हुआ। इस वर्ष सत्र बराबर करने के लिए परीक्षाएं पहले कराई जा रहीं हैं। इसलिए विस्तृत प्रश्नों के स्थान पर वैकल्पिक प्रश्नों का चुनाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें