फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के 13 इंस्पेक्टरों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा चुनाव के पूर्व एक ही जिले में चार साल से या एक ही विधानसभा क्षेत्र में तीन साल से तैनात अधिकारियों को हटाए जाने के निर्वाचन आयोग द्वारा दिए निर्देशों पर चित्रकूटधाम मंडल में अमल शुरू हो गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक ने मंडल के 13 इंस्पेक्टरों का दूसरे जिलों में तबादला कर दिया है। इनमें सबसे ज्यादा 8 इंस्पेक्टर बांदा जिले के हैं। इसमें अधिवक्ताओं के विरोध वाले बांदा कोतवाली प्रभारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


उप महानिरीक्षक अनिल कुमार राय द्वारा जारी आदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों और परिक्षेत्रीय स्थापना बोर्ड के निर्णय का हवाला देकर जिन निरीक्षकों को स्थानांतरित किया है उनमें बांदा जिले से सुरेशचंद्र मिश्र (चुनाव सेल) को महोबा, राकेश कुमार पांडेय (चिल्ला थाना निरीक्षक) को हमीरपुर, कुशल पाल सिंह (तिंदवारी निरीक्षक) को महोबा, आनंद कुमार सिंह (बांदा कोतवाली निरीक्षक) को हमीरपुर, रवि प्रकाश (डीसीआरबी प्रभारी) को चित्रकूट, रणंजय सिंह (शहर कोतवाली) को महोबा, राकेश कुमार सरोज (ट्रैफिक इंस्पेक्टर) को महोबा और रवि भूषण श्रीवास्तव को चित्रकूट स्थानांतरित किया गया है।

चित्रकूट के तीन इंस्पेक्टर बांदा भेजे गए हैं। इनमें रामेंद्र तिवारी, साजिद अली खां और संतशरण सिंह शामिल हैं। इसी तरह महोबा से अमित कुमार को हमीरपुर और रमेशचंद्र को चित्रकूट स्थानांतरित किया गया है। डीआईजी ने अपने आदेश में कहा है कि 31 मई 2019 तक चार वर्ष में तीन वर्ष एक ही विधान सभा क्षेत्र में पूरा करने वाले निरीक्षक/उप निरीक्षक स्थानांतरित किए गए हैं। डीआईजी ने यह आदेश 31 जनवरी को किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें