फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोट में मरने वालों की संख्या पांच

Mon, 04 Feb 2019 11:37 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
मृतक किशोर के शोकग्रस्त परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात आतिशबाजी की दुकान/मकान में हुए भीषण अग्निकांड और धमाके में गंभीर रूप से झुलसे किशोर की भी मौत हो गई। इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। 

विज्ञापन


बबेरू रोड पर देशराज पटेल के मकान में किराए की दुकान लेकर आतिशबाजी का कारोबार कर रहे कुर्रही गांव निवासी नफीस पुत्र सलमान की दुकान में 31 जनवरी की रात आग लग गई थी। आतिशबाजी और गैस सिलिंडर के फटने से दुकान और स्लैब धराशायी हो गई थी। इसमें दुकान संचालक नफीस (32) सहित स्थानीय निवासी दो भाई शाहरुख (18) व सलमान (16) और रामफल (15) की मौत हो गई थी।

कस्बा निवासी शिवलखन (17) पुत्र केशा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे कानपुर रेफर कर दिया गया था। सोमवार को कानपुर में उसकी भी मौत हो गई। दोपहर बाद यहां शव आते ही मां, बाप और परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें