बांदा। पूर्व सांसद स्व. भीष्मदेव दुबे की धर्मपत्नी गुणवती देवी का मंगलवार की रात यहां कटरा स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। वह लगभग 88 वर्ष की थीं। बुधवार को सुबह हरदौली घाट में उनका अंतिम संस्कार किया।
शव यात्रा में पुत्र कांग्रेस नेता प्रद्युम्न दुबे लालू सहित बड़ी संख्या में परिजन, विभिन्न राजनैतिक दलों के लोग, अधिवक्ता, समाजसेवी, व्यापारी इत्यादि शामिल रहे।