फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के पास होगी मोदी की जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को कृषि विश्वविद्यालय के पास चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और फतेहपुर के मतदाता और पार्टी नेता और कार्यकर्ता शरीक होंगे।
विज्ञापन




पहले प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तिंदवारी कस्बे में होने की बात कही गई थी, लेकिन अब भाजपा नेताओं के मुताबिक कृषि विश्वविद्यालय के नजदीक सभा होगी।

लोकसभा क्षेत्र संयोजक बालमुकुंद शुक्ला और अशोक जाटव ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय के पास नेशनल और स्टेट हाइवे भी हैं, जिससे लोगों को पहुंचने में सुविधा होगी। सभा में आने वाले लोगों को धूप से बचाने के इंतजाम किए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांदा की धरती पर पहला आगमन होगा। भाजपा के बुंदेलखंड व कानपुर प्रांत के एनजीओ प्रकोष्ठ अध्यक्ष देव त्रिपाठी बताते हैं कि जब उन्होंने कर्वी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था तो नरेंद्र मोदी चित्रकूट में उनका चुनाव प्रचार करने आए थे, लेकिन तब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे।
विज्ञापन


इसके बाद एक बार नाना जी देशमुख के सियाराम कुटीर भी आए थे। बांदा की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार आ रहे हैं।

उधर, भाजपा के बांदा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय के पास जनसभा स्थल पर शुक्रवार की शाम 5 बजे भूमि पूजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें