फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की छात्रा और व्यवसायी ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो अलग-अलग घटनाओं में हाईस्कूल की छात्रा और कपड़ा व्यवसायी ने घर में फांसी लगा ली। घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी। उसके परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। कपड़ा व्यवसायी की आत्महत्या के मामले में बताया जा रहा है कि वह पत्नी की मौत के बाद से परेशान था।
विज्ञापन

एक घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के पचुल्ला गांव में हुई। यहां इंद्रेश कुमार की बेटी मधु (16) सोमवार की शाम घर में फंदे से झूलती मिली। मां के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की, लेकिन घर वाले कुछ बता नहीं सके। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
मृतका के दादा घसीटाराम ने बताया कि मधु की मां सुनीता अपनी सास मूर्ति को दिखाने बांदा शहर गई थी। पिता और भाई मजदूरी करने गए थे। तभी यह घटना हो गई। मधु शहर के एक प्राइवेट स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। दो दिन पहले ही परीक्षा देकर गांव लौटी थी। पांच बहनों में यह दूसरे नंबर की थी।
विज्ञापन

दूसरी घटना शहर के जरैली कोठी में हुई। यहां अशोक यादव (42) पुत्र शिवनारायण ने मंगलवार सुबह कमरे में पत्नी की साड़ी से फांसी लगा ली। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने लोहे की ब्लेड से दरवाजे की कुंडी काटकर उसे फंदे से नीचे उतारा। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
भाई दिनेश कुमार ने बताया कि अशोक तहसील के सामने कपड़े की दुकान किए था। तीन भाइयों में बड़ा था। घटना के वक्त घर में दो पुत्र भी थे, लेकिन दरवाजा बंद कर लेने से वे अशोक को बचा नहीं सके। मृतक की पत्नी की करीब चार साल पूर्व मौत हो चुकी। तभी से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें