फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के ईंधन उपभोक्ताओं पर 9 लाख रोज की मार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। डीजल-पेट्रोल के दामों में अब तक की सबसे बड़ी छलांग ने चित्रकूटधाम मंडल के ईंधन उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका दिया है। पेट्रोल में 38 पैसे और डीजल में 52 पैसे प्रति लीटर वृद्धि के साथ मंडल के ईंधन के उपभोक्ताओं पर लगभग नौ लाख रुपये प्रतिदिन का अतिरिक्त बोझ पड़ा है। बीते एक साल के अंदर में पेट्रोल के दामों में लगभग साढ़े 13 रुपये और डीजल की कीमतों में 17 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है यानी मंडल के उपभोक्ताओं पर एक वर्ष में लगभग ढाई करोड़ रुपये की मार पड़ी है। मंडल में लगभग 157 पेट्रोलपंप हैं। इनमें अनुमानत: 14 लाख लीटर डीजल और चार लाख लीटर पेट्रोल की खपत है।


केंद्र की भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रोल के दामों में अब रोजाना कीमत लागू करने की नीति लागू कर रखी है। रोजाना दाम घट या बढ़ रहे हैं लेकिन औसतन डीजल और पेट्रोल दोनों में ही दाम बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार सात सितंबर को ईंधन उपभोक्ताओं पर सबसे बड़ा सितम हुआ। पेट्रोल की कीमत बढ़कर 80.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 72.84 रुपये प्रति लीटर जा पहुंचा। चालू वर्ष में ईंधन के ये सबसे महंगे भाव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक वर्ष के अंदर ईंधन की कीमतों में जो वृद्धि हुई है, उसके मुताबिक पेट्रोल में 13.56 रुपये और डीजल में 17.31 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले साल जुलाई की शुरुआत में पेट्रोल की कीमत 67.02 रुपये प्रति लीटर थी। डीजल 55.53 रुपये प्रति लीटर था। अब यह क्रमश: 80.58 रुपये और 72.84 रुपये प्रति लीटर हो गया है। ईंधन उपभोक्ता इस बेतहाशा वृद्धि पर बुरी तरह खफा हैं। उनकी तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।


चित्रकूटधाम मंडल में रोजाना ईंधन की अनुमानित खपत (लीटर में)
-----------
जनपद पेट्रोलपंप डीजल पेट्रोल

बांदा 47 4,00,000 1,50,000
चित्रकूट 23 2,50,000 70,000
हमीरपुर 45 3,50,000 80,000
महोबा 42 4,00,000 1,00,000
---------------------------------------
योग- 157 14,00,000 4,00,000
-------------------------
-डीजल, पेट्रोल में अब तक की सबसे बड़ी छलांग
-एक वर्ष में पेट्रोल साढ़े 13 और डीजल 17 रुपये बढ़ा
-मंडल के चारों जिलों में होती है 157 पेट्रोलपंपों से बिक्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें